फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक के खाते से 8.84 लाख रुपये उड़ाए

Fri, 28 Sep 2018 12:56 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। सिकरीगंज एसबीआई शाखा से पूर्व सैनिक मुक्तिनाथ राय के खाते से 8.84 लाख रुपये जालसाज ने उड़ा लिए। पिछले साल अक्टूबर से मार्च 2018 के बीच इस खाते से रोजाना दस हजार रुपये निकाले गए हैं। बैंक अफसरों से संपर्क के बाद भी कोई राहत न मिलने पर पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


संतकबीरनगर के घनघटा थाना क्षेत्र के बेलगा गांव निवासी मुक्तिनाथ राय सेना से रिटायर हैं। उनका खाता सिकरीगंज शाखा में है। इसी खाते में उनकी पेंशन की रकम आती है। बुजुर्ग होने की वजह से वह खाते से मोबाइल नंबर को नहीं जोड़वा पाए थे। मुक्तिनाथ के मुताबिक 31 अक्टूबर से 26 मार्च के बीच उनके खाते से 8.84 लाख रुपये निकाल लिए गए। वह पेंशन की रकम निकालने जाते थे और अपनी आवश्यकता के अनुसार कैश निकालकर बाकी खाते में ही छोड़ देते थे।

25 सितंबर को जब मुक्तिनाथ बैंक में पासबुक अपडेट कराने गए तो उन्हें इसकी जानकारी हो सकी। बैंक के खाते के विवरण में रकम रूरल बैंक मैरीगोल्ड सत्यगुरु गार्डेन, गजानन कोली मार्ग महाराष्ट्र के खाते में गई है। मुक्तिनाथ ने बताया के वह एटीएम कार्ड लिए थे, लेकिन उसे एक्टिव नहीं किया है। उसका भी इस्तेमाल खरीदारी में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें