फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Sep 2018 02:19 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
whatsApp video calls
विज्ञापन
गोरखपुर। खजनी इलाके में नहाने के दौरान छात्रा का वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी मोहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के बाद पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

खजनी इलाके में एक छात्रा का नहाते समय पड़ोसी मोहन ने वीडियो बना लिया था। वीडियो को उसने आसपास के लोगों में वायरल कर दिया। जब घरवालों को वीडियो वायरल होने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित छात्रा के घरवाले थाने पर शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में एसएसपी के आदेश पर दो दिन पहले पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें