फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर रिटायर एयरफोर्स कर्मी की मात

Sat, 16 Jun 2018 01:32 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। नंदानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक की चपेट में आने से एयरफोर्स के रिटायर कर्मचारी हरिश्चंद्र (70) की मौत हो गई। वह बाइक से शहर से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक के चालक को पकड़कर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को ट्रक सहित थाने भेजा। मौत की खबर घर पर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


शाहपुर इलाके के सैनिक विहार निवासी हरिश्चंद्र एयरफोर्स से रिटायर थे। वह शुक्रवार को किसी काम से शहर में आए थे। दोपहर तीन बजे के करीब नंदानगर क्रॉसिंग के पास पहुंचे थे कि पीछे से आए ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे होते ही स्थानीय लोग एकत्र हो गए और चालक को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और पहचान करने के बाद मृत बुजुर्ग के घरवालों को घटना की जानकारी दी। घरवाले घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें