फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहजनवां।
सर्राफ बेटे के पास से लौट रही बुजुर्ग महिला की बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। बाइक सवारों के झपट्टा मारने से महिला गिर गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार फरार हो गए। पास स्थित बैंक के सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध दिखाई पड़े हैं। पुलिस उनकी मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना सहजनवां थाना क्षेत्र के लुचुई के पास हुई।
विज्ञापन

सहजनवां कस्बे के लुचुई निवासी सेना से सेवानिवृत्त रामशरण वर्मा की 70 वर्षीय पत्नी गंगोत्री देवी केनरा बैंक पास स्थित बेटे के पास गई थी। बेटे ने अपने मकान में ही आभूषण की दुकान खोली है। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे गंगोत्री देवी बेटे से मुलाकात कर लौट रही थीं कि पीछे से आए दो बदमाशों ने उनके बगल में बाइक रोकी और फिर झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन उड़ा दी। शोर मचाने पर रामशरण समेत आसपास के लोग एकत्र हो गए मगर तक बाइक सवार बदमाश फरार हो चुके थे। 100 नंबर पर लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के बाद पुलिस जब पास स्थित आंध्रा बैंक पहुंची तो वहां के सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध दिखाई पड़े जिनकी तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें