फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर मिथुन और धीरू को गोली लगी, गिरफ्तार

Sun, 25 Nov 2018 01:00 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल मिथुन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के बनगाई जंगल के पास शनिवार की सुबह करीब दस बजे पुलिस से मुठभेड़ में एक-एक लाख रुपये के इनामी बदमाश मिथुन पासवान और धीरू पासवान को गोलियां लग गईं। दो-दो गोलियां लगने से घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करके बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बदमाशों की गोलियों से घायल सिपाही शशिकांत राय और मोहसिन को भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस की लूटी गई पिस्टल बदमाशों के पास से बरामद कर ली गई है। चौरीचौरा में पुलिस पर हमला करने के आरोपी धीरू पासवान मिथुन का मामा है। उपचार के बाद दोनों बदमाशों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


14 अक्तूबर की रात वारंटी मिथुन को गिरफ्तार करने गई चौरीचौरा पुलिस पर बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए थे। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर मिथुन पासवान और उसके मामा धीरू पासवान सहित छह लोग नामजद किए गए थे। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मिथुन और धीरू फरार थे। एसएसपी शलभ माथुर ने दोनों पर इनाम घोषित किया था। फिर आईजी से सिफारिश के बाद इनाम की रकम बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दी गई। शनिवार की सुबह मुखबिर से बदमाशों के मेडिकल कॉलेज की तरफ जाने की सूचना मिली।

एसपी नार्थ रोहित सिंह, सीओ क्राइम प्रवीण सिंह और स्वॉट के दीपक कुमार सहयोगियों के साथ गुलरिहा इलाके में पहुंचे। पुलिस के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के पास ही बदमाश बाइक से आते दिखे। उन्हें रुकने के लिए कहा गया। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग की। एक गोली पुलिस वाहन पर जाकर लगी। खुद का बचाव करते हुए पुलिस ने पीछा किया। सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने वायरलेस पर मुठभेड़ की सूचना दी तो गुलरिहा और शाहपुर थानेदार भी घेराबंदी में लग गए। पुलिस ने बनगाई जंगल के पास बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बदमाशों को हाथ और पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


दोनों बदमाशों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है। मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जल्द ही दोनों को जेल भेजा जाएगा। मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं।
- शलभ माथुर, एसएसपी

मिथुन पर 22 और धीरू पर 13 मुकदमे

मिथुन चौरीचौरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चौरीचौरा, कैंट और खोराबार में चोरी, लूट, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर समेत 22 केस दर्ज हैं। मिथुन चोरी के रजिस्ट्रर्ड गैंग डी-3 का सरगना भी है। उसके मामा धीरू पर कैंट और खोराबार में चोरी, लूट, बलवा आदि के 13 मुकदमे दर्ज हैं।

शरणदाताओं पर भी कसेगा पुलिस का शिकंजा

मिथुन और धीरू की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस अब उनके शरणदाताओं की जांच शुरू कर दी है। जिन-जिन लोगों ने इन बदमाशों को शरण दी थी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें