फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में चोट और दम घुटने से हुई थी लेखपाल की मौत

Fri, 16 Nov 2018 12:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। सिद्धार्थनगर में तैनात लेखपाल दुर्गेश अस्थाना की मौत सिर पर चोट और दम घुटने से हुई थी। बृहस्पतिवार को दो डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि की। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस घरेलू कलह से परेशान होकर खुदकुशी की बात कह रही है। शाहपुर के राप्तीनगर फेज-1 निवासी दुर्गेश अस्थाना नौ नवंबर की शाम 7:30 बजे घर से निकले थे और फिर बुधवार को उनका शव चिलुआताल इलाके में रोहिन नदी से बरामद किया गया। शरीर पर भारी पत्थर बंधे थे। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम में सिर के दोनों ओर गंभीर चोट और दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। वहीं पुलिस हत्या से इनकार कर मामले को रफादफा करने में लगी है। एसपी नार्थ का कहना है कि अब तक की जांच में लेखपाल के खुदकुशी के तथ्य ही सामने आए हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर अफसर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे।

ये सवाल अनसुलझे

- शरीर पर बैग में भारी पत्थर क्यों भरे गए थे
विज्ञापन

- घर वालों ने किसी विवाद से इंकार किया, भाई उसे खुद छोड़ने गए थे
- यदि दुर्गेश अवसाद में थे तो नियमित तौर से ड्यूटी कैसे कर रहे थे
- बताई गई जगह पर पहुंचने के बाद घरवालों से संपर्क में थे लेखपाल

पत्नी से विवाद पर हुई थी पंचायत

पुलिस के मुताबिक दुर्गेश का पत्नी से विवाद था। इसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। पत्नी से विवाद की वजह से ही वे अवसाद में थे और इसी वजह से उन्होंने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें