फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में तैनात लेखपाल लापता, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Wed, 14 Nov 2018 01:39 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन
गोरखपुर। सिद्धार्थनगर में तैनात लेखपाल दुर्गेश अस्थाना लापता हो गए हैं। दो दिन पहले रविवार को वे घर से किसी काम से गोरखनाथ जाने की बात कहकर निकले थे। शाहपुर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर दुर्गेश की तलाश में जुटी है। लापता होने के बाद से ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। घरवाले अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


शाहपुर के राप्तीनगर फेज-1 निवासी दुर्गेश अस्थाना की तैनाती सिद्धार्थनगर के उस्का में है। घरवालों के मुताबिक 9 नवंबर की शाम 7:30 बजे सिद्धार्थनगर से लौटे थे। फिर घर से वह गोरखनाथ में कुछ काम बताकर निकले और फिर नहीं लौटे। देर रात घर नहीं आने पर परिवार वालों ने फोन किया लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला।

परेशान परिवार वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज उनके तलाश में जुटी है। वहीं मंगलवार को सिद्धार्थनगर के डीएम ने भी गोरखपुर के अफसरों को फोन कर कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें