फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मोबाइल चोरी, दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मझगांवा।
गगहा थानाक्षेत्र के अतायर गांव में एक ही रात बारह लोगों की मोबाइल चोरी हो गई। सुराग लगने के बाद नाराज लोगों ने गांव के एक व्यक्ति को पकड़ा और पिटाई कर दी। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ के बाद उसके साथी को भी लोगों ने पकड़ लिया। दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी गई है। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही हैं। गिरफ्त में आया संदिग्ध छिनैती के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

सोमवार की रात अतायर गांव के प्रदीप शर्मा, इंद्रसेन, राजेंद्र, छोटू साहनी, रामनाथ, विनय यादव, राजेश मौर्या, लवकुश सहित अन्य लोग अपने घर सो रहे थे। रात में इनके बिस्तर से चोर ने 12 मोबाइल और टार्च चुरा लिया। मंगलवार की सुबह चोरी की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने खोजबीन शुरू की। पता चला कि एक बजे अमलेश के घर गांव का भीम साहनी पहुंचा था, तभी कुत्ते के शोर से घर वाले जग गए। भीम ने पत्नी को बीमार बताकर पांच सौ रुपये मांगे थे। संदेह जताते लोग भीम के घर पहुंचे और पूछताछ की। उसने चोरी के दो मोबाइल प्रदीप शर्मा को लौटा दिए। बाकी मोबाइल के बारे में उसने बताया कि वे कन्हैया सोनकर के पास हैं। कन्हैया को भी पकड़कर लोगों ने दोनों की पिटाई की और गगहा पुलिस को सौंप दिया। भीम साहनी, कन्हैया सहित चार के खिलाफ चोरी की तहरीर दी गई है। एसओ ने बताया कि भीम साहनी पर गुंडा एक्ट के साथ छिनैती का भी केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें