फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसड़ चौकी के पास 50 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर।
नौसड़ चौकी से चंद कदम की दूरी पर बेखौफ लुटेरों ने लिफ्ट लेकर बाइक, 50 हजार नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची बेलीपार और तिवारीपुर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

खोराबार क्षेत्र के बुद्धविहार कॉलोनी निवासी अभिषेक सिंह शाम को गीता प्रेस गए थे। वहां पर काम खत्म करने के बाद वह हावर्ट बंधा के रास्ते कौड़ीराम जा रहे थे। अभी वह बंधे पर ही पहुंचे थे कि एक पल्सर पर सवार तीन युवकों ने उनको रोका। एक बाइक पर तीन लोगों के चलने में परेशानी बताते हुए मदद मांगी। अभिषेक उनकी बातों में आ गए और एक शख्स को बैठा लिया। बंधे से आगे बढ़ने पर पल्सर सवार भी थोड़ी दूरी पर उनके साथ ही चल रहे थे। राजघाट पुल पार होने के बाद अभिषेक की बाइक पर सवार युवक ने वहीं उतरने की बात कहते गाड़ी रोकवा ली और तभी पीछे से पल्सर सवार उनके साथी वहां पहुंच गए। उनके पहुंचते ही लिफ्ट लेने वाले युवक ने तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी बाइक, दो मोबाइल और पचास हजार रुपया लूटकर साथियों के साथ नौसढ़ की तरफ भाग निकला। एक राहगीर की मदद से अभिषेक ने नौसढ़ चौकी को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने घटनास्थल तिवारीपुर थाने में बताया। बाद में तिवारीपुर थानेदार भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें