फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड जज के घर ढ़ाई लाख की चोरी

Wed, 02 Mar 2016 09:59 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट के दिव्यनगर विस्तार में रिटायर्ड जज के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी, जेवरात सहित ढ़ाई  लाख की चोरी कर ली। पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर इसकी जानकारी जज के बेटे को दी। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार कुशीनगर के मूल निवासी कांता प्रसाद बिहार के रिटायर्ड जज हैं। कैंट की दिव्यनगर विस्तार कालोनी में उनका मकान है। उनके बड़े बेटे संजय कुमार मिर्जापुर में जज हैं जबकि दो बेटे विजय और अजय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।


मंगलवार को कांता प्रसाद अपनी पत्नी और बेटे अजय के साथ गांव गए थे। जबकि विजय परीक्षा देने इलाहाबाद गए थे। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने विजय को फोन पर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी अपने छोटे भाई अजय और पिता को दी।
विज्ञापन


अजय ने बताया कि लैपटॉप, 52 हजार रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये से अधिक के गहने चोरी हुए हैं। जानकारी मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। कैंट इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें