फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल के शरीर पर केरोसिन के अंश

Sun, 16 Dec 2018 02:15 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : self
विज्ञापन
गोरखपुर। छात्रा डिंपल जायसवाल की मौत के मामले में मिले नए तथ्य ने पुलिस का ध्यान खींचा है। पोस्टमार्टम में डिंपल के शरीर पर केरोसिन के अंश मिले हैं। इस बीच डिंपल के चचेरे भाई हरीश ने शनिवार को कैंट पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया है कि आग शार्ट सर्किट से आग लगी थी।
विज्ञापन

मोहद्दीपुर में शत्रुघ्न जायसवाल के मकान में शुक्रवार की सुबह आग लगने से उनकी बेटी डिंपल की मौत हो गई थी। बेटा अमन और उनकी पत्नी अंजू गंभीर रूप से झुलसी थीं। दोनों का इलाज नई दिल्ली के एम्स में चल रहा है। परिवार के मुताबिक वे खतरे से बाहर हैं। डिंपल का पोस्टमार्टम शनिवार को हुआ। चिकित्सकों के मुताबिक मृतका के शरीर पर केरोसिन के अंश मिले हैं। मौत जलने से हुई थी। शरीर का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा जला था। चिकित्सकों ने जारी पुलिस की जांच के मद्देनजर युवती की बच्चेदानी को प्रिजर्व करा दिया है।

कबूतरी देवी महाविद्यालय से नहीं कर रही थी पढ़ाई

शनिवार को कबूतरी देवी महाविद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी कि डिंपल बीटीसी की पढ़ाई के लिए इस महाविद्यालय में नहीं, किसी अन्य कॉलेज में दाखिला लिया था। डिंपल यहां की स्टूडेंट है, ऐसा चचेरे भाई हरीश ने बताया था। वह एक छोटे स्कूल में नर्सरी के बच्चों को पढ़ाती भी थी।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच होगी। आग लगने के बाद घर की जो स्थिति थी, उससे मामला कुछ संदिग्ध लग रहा था। विवेचना में सारे तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि राय, इंस्पेक्टर कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें