अश्लील फिल्मों के खिलाफ ‘आपरेशन डिस्ट्राय’में छह गिरफ्तार
गोरखपुर। डीजीपी के निर्देश पर ऑपरेशन डिस्ट्राय के तहत शुक्रवार रात 9 बजे पुलिस ने आधा दर्जन दुकानों की जांच की गई। बलदेव प्लाजा में चार और धर्मशाला बाजार में दो दुकानों पर अश्लील फिल्म डाउनलोड करते और बेचते छह लोग पकड़े गए। इन दुकानों से छह लैपटॉप, आठ हार्डडिस्क और दो मल्टी कार्ड रीडर, मेमोरी कार्ड आदि जब्त किए गए।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी राम सुमेर त्रिपाठी ने पहले कैंट पुलिस के साथ बलदेव प्लाजा में दुकानों की जांच की। पुलिस ने यहां से सूरज सिंह, अमर चौधरी, रजत श्रीवास्तव और मोहम्मद दानिश को गिरफ्तार किया। धर्मशाला बाजार की दो दुकानों से इसी टीम ने अश्लील फिल्म डाउनलोड करते विशाल कुमार और सौरभ चौरसिया को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ कैंट और गोरखनाथ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।