फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के इंकार पर ही हिमांशु ने खाई थी जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

युवती ने किया था शादी से इंकार तो युवक ने खा लिया था जहर
लेखपाल के बेटे की मौत के मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश
हिमांशु के एनडीए में चुने जाने का कोई प्रमाण नहीं मिला
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बेलीपार के हिमांशु की जहर खाने से हुई मौत के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के अनुसार हिमांशु ने खुद ही जहर खाकर जान दी थी। जांच में पता चला कि प्रेमिका के इंकार के बाद उसने जहर खा लिया था। गोलघर के एक होटल के सीसी टीवी फुटेज, दोस्त, प्रेमिका से पूछताछ और अन्य तथ्यों की जांच के बाद पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है। वहीं उसके एनडीए में चयनित होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक जिस दिन ट्रेनिंग की बात कही जा रही थी, उस तिथि को ऐसा कुछ होना ही नहीं है।
विज्ञापन

बेलीपार के भिलौरा गांव निवासी लेखपाल ईश्वरचंद यादव के बेटे हिमांशु (20) ने बुधवार को तारामंडल क्षेत्र में जहर खा लिया था। तबीयत खराब होने पर उसने फोन कर दोस्तों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद एक प्राइवेट अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुधवार की रात उसकी मौत हो गई थी। अस्पताल पहुंचे परिवार के लोगों ने हिमांशु की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। परिवार के लोगों ने बताया था कि उसे एनडीए में सेलेक्ट कर लिया गया है। सीओ कैंट ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि बुधवार सुबह हिमांशु एक युवती के साथ गोलघर स्थित होटल में गया था। 20 मिनट तक बातचीत करने के बाद उसने कुछ गिफ्ट भी दिया, लेकिन युवती के इंकार करने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस को युवक के दोस्तों ने बताया कि हिमांशु ने युवती से शादी करने की इच्छा जताई, लेकिन उसने इंकार कर दिया। दोपहर एक बजे से परीक्षा होने की बात कह युवती वहां से चली गई थी। उसके कुछ देर बाद ही हिमांशु का फोन आया था। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि हिमांशु ने जहर खाकर खुदकुशी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें