फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का हत्यारोपी दो साथियों के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पति ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर ली थी पत्नी की जान
तरकुलहा में की थी हत्या, रामूडीहा में फोरलेन के किनारे फेंका था शव
पत्नी के चरित्र पर शक करता था, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। युवती की हत्या कर चौरीचौरा के रामूडीहा गांव के पास शव फेंके जाने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के मुताबिक पति ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था। वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। तरकुलहा में विवाहिता को मारकर शव को फोरलेन के किनारे फेंका गया था। पुलिस ने आरोपी पति सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। चौथे की तलाश की जा रही है।
शनिवार को एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि 12 जुलाई बृहस्पतिवार की सुबह रामूडीहा में युवती का शव मिला, जिसकी पहचान पूनम साहनी के रूप में हुई। पुलिस केस दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी। मोबाइल सर्विलांस के जरिए शनिवार को पुलिस ने युवती के पति तथा बेलीपार के बाघागाड़ा निवासी विनय अग्रहरि उसके दोस्त तथा राजघाट के अमरूद मंडी निवासी भरत केवट और चकरा अव्वल निवासी राहुल साहनी को खोराबार के राजीव नगर से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पति विनय पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी वजह से उसने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात में शामिल चकरा अव्वल निवासी संतोष जायसवाल फरार है। 11 जुलाई बुधवार की शाम विनय अपनी पत्नी पूनम और दोस्त संतोष, भरत तथा राहुल साहनी के साथ तरकुलहा गया। वहां दावत के बाद विनय ने दोस्तों के साथ मिलकर पूनम का गला दुपट्टा से कसकर उसकी हत्या कर दी। फिर कार में शव को रखकर रामूडीहा गांव के सामने सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दुपट्टा, कार, युवती का मोबाइल फोन, घटनास्थल पर गिरा एक आरोपी का आधार कार्ड बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
हत्यारोपी करते थे नकली शराब का धंधा
एसएसपी ने बताया कि चारों हत्यारोपी सहित छह लोग मिलकर नकली शराब तैयार करने का धंधा भी करते थे। शनिवार सुबह जब पुलिस विनय को गिरफ्तार करने के बाद उसके साथियों को पकड़ने पहुंची तो वहां से 59 हजार पीस ढक्कन (शराब की शीशियों के) और होलोग्राम को भी बरामद किया गया। विनय, भरत और राहुल के अलावा नकली शराब बनाने में तीन आरोपी संतोष जायसवाल, डंवरपार निवासी अर्जुन जायसवाल और कोतवाली के नियायतचक निवासी सौरभ जायसवाल फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें