नौगावां सादात। तहसील क्षेत्र के गांव गजस्थल स्थित शिव काली मंदिर पर हर साल लगने वाले मेले में आने वाले श्रद्घालुओं की सुरक्षा के लिए शिव कालिका देवी मंदिर समिति के सचिव सुरेश सिंह ने एसपी को पत्र सौंपकर पुलिस बल की मांग की है। इसमें कहा गया है कि हर साल इस अवसर पर मंदिर परिसर में 20 से 30 हजार श्रद्घालू देवी के दर्शन करने आते हैं। इसमें कुछ लोग मंदिर की व्यवस्था बिगाड़ने में लगे रहते हैं। जबकि कुछ असामाजिक तत्व भी इस दौरान सक्रिय हो जाते हैं। इससे श्रद्घालुओं को परेशानी उठानी पड़ती है। श्रद्घालुओं की सुरक्षा के खातिर पुलिस बल की व्यवस्था करने की मांग की गई है।