फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहजनवां में बाइक सवारों ने महिला की चेन लूटी

Sat, 07 Apr 2018 09:41 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पीड़ित महिला प्रतिभा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सहजनवां के वार्ड नंबर चार केशोपुर में बाइक सवार बदमाशों ने बहन के साथ जा रही प्रतिभा के गले से सोने की चेन लूट ली। शनिवार दोपहर दो बजे वारदात कर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रतिमा से जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश में जुट गई। चेन का एक टुकड़ा जमीन पर गिर गया था।

विज्ञापन

वार्ड नंबर नौ पिपरा में सुरेश शर्मा पत्नी प्रतिभा के साथ किराए के मकान में रहते हैं। प्रतिमा के पिता दिग्विजय नारायण भट्ट वार्ड नंबर चार केशोपुर में रहते हैं। शनिवार की दोपहर प्रतिभा बहन प्रतिमा के साथ पिता के घर जा रही थी। पिता के घर से कुछ दूर पहले ही दोनों बहने ऑटो से उतरी और पैदल ही जा रही थी, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर प्रतिभा के गले से चेन लूट ली। चेन टूट गई और उसका कुछ हिस्सा वहीं गिर गया। बाकी बदमाश लेकर फरार हो गए। प्रतिभा के गले पर भी चोट आई है।

 

प्रतिमा के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए, मगर तब तक बदमाश भाग गए थे। सहजनवां पुलिस का कहना है कि चेन जमीन पर गिर गई थी। कुछ हिस्सा ही बदमाश ले जा पाए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें