फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति में झगड़े का कारण बनी बेटी को गला दबाकर मार डाला

Wed, 22 Nov 2017 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
कैंपियरगंज में मां-बाप की लड़ाई में तीन साल की मासूम बच्ची सोनाली की बलि चढ़ गई। बेटी को लेकर मां-बाप में इस कदर झगड़ा हुआ कि दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रातभर शव को छिपाए रखा और सुबह नदी के किनारे दफना दिया। वो तो गनीमत है कि वारदात का पता नाना को चल गया। उन्होंने बेटी-दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। पुलिस ने जब आरोपी दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घटना कैंपियरगंज के गुलहरिहा गांव की है।
विज्ञापन

गांव के उमेश राजभर की शादी पांच साल पहले गुलहरिहा के करमहां बुजुर्ग गांव निवासी बाबूराम की बेटी सुनीता के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में विवाद हो गया। पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले उमेश को कोर्ट ने पांच लाख रुपये मुआवजा देने का फैसला सुनाया, लेकिन उमेश कोर्ट में मुआवजा देने के बजाय पत्नी को साथ रखने पर राजी हो गया। इधर, एक महीने पहले घर लौटी पत्नी से बेटी को लेकर उसका फिर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने मंगलवार की रात गला दबाकर सोनाली की हत्या कर दी। उन्होंने रातभर शव को छिपाए रखा और बुधवार की सुबह नदी के किनारे दफना दिया, लेकिन इसी बीच बच्ची के नाना बाबूराम आ गए। उन्होंने सोनाली की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को हत्या में दो रिश्तेदारों के भी शामिल होने का संदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें