फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और शराब के साथ पकड़ा गया डकैत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
झंगहा इलाकेके मोतीराम अड्डा के पास सोमवार सुबह पुलिस ने प्रदीप यादव गैंग के वांछित डकैत मुकेश साहनी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बोलेरो और शराब की तीन पेटी बरामद हुई। पड़ताल में पता चला कि वह चार अक्टूबर को खोराबार हाईवे की डकैती की घटना में शामिल था। 13 सितंबर को झंगहा इलाके में शराब की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की चोरी की थी।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में सीओ चौरीचौरा प्रवीण सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि चार अक्टूबर को खोराबार फोरलेन पर डकैतों ने टेंपो में रखी अंग्रेजी शराब को असलहे के बल पर लूट लिया था। तीन दिन पहले खोराबार पुलिस ने झंगहा इलाके के बदमाश प्रदीप यादव और उसके छह साथियों को गिरफ्तार डकैती का खुलासा किया था। पुलिस की घेराबंदी में सहजनवां के डिहवा निवासी मुकेश भाग निकला था। झंगहा पुलिस ने सोमवार को घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। डकैती के मामले में वह वांछित था। इसके अलावा पूछताछ में उसने 13 सितंबर को प्रदीप यादव व अन्य साथियों की मदद से नई बाजार में माईधिया पोखरी के पास देसी शराब की दुकान में चोरी की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें