फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला होमगार्ड के घर दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरीचौरा।
तहसील के पास विकसित हो रही नई कॉलोनी में महिला होमगार्ड संध्या यादव के कमरे का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत दो लाख के जेवरात व कीमती सामान चुरा ले गए। सुबह होमगार्ड को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस को घर से थोड़ी दूरी पर फेंका गया खाली बॉक्स मिला।
चौरीचौरा तहसील के पूछे स्थित कॉलोनी में शनिवार को महिला होमगार्ड संध्या यादव अपने घर के ही दूसरे कमरे में सोई थीं। रात में चोर एक कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात से भरे बॉक्स व 73 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। एसओ रामअशीष यादव ने बताया कि होमगार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने से भाग गया था चोर
इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं लेकिन पुलिस बेदम दिख रही है। चार दिन पहले ही एक चोर को जैसे तैसे पुलिस ने पकड़ा था लेकिन वह थाना परिसर से ही फरार हो गया। पुलिस अभी तक फरार हुए चोर को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें