फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनाम का लालच देकर जालसाजी करने वाले 9 गिरफ्तार

Sat, 11 Aug 2018 01:33 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
गोरखपुर। सहजनवां पुलिस ने इनाम का लालच देकर जालसाजी करने वाले नौ युवकों को बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन्हें खानीपुर पुलिया के पास से पकड़ा। इनका एक साथी पुलिस को देखते ही फरार हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर एसपी नार्थ रोहित सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान सहजनवां के पुंडा निवासी अमीचंद, सत्यम भट्ट, राहुल भट्ट, रिंकू भट्ट, देवीप्रसाद भट्ट, आकाश भट्ट, अंकुर भट्ट, शोभित भट्ट और अभिषेक भट्ट के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी युवक खानीपुर पुलिया के पास ट्रक वालों को रोककर इनाम का लालच देकर 50-50 रुपये में स्क्रैच कार्ड बेच रहे थे।

उसके बाद इनाम घटिया क्वालिटी का निकलने पर मारपीट कर ट्रक वालों से जबरन 1150 रुपये वसूल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन्हें वसूली करते हुए गिरफ्तार किया। एसपी नार्थ ने बताया कि पकड़े गए युवकों के पास से पुलिस ने 87 स्क्रैच कार्ड, कुछ नये कपड़े, कूपन बिक्री के 2000 रुपये और चार साइकिलें बरामद की है। उन्होंने बताया कि फरार युवक रमेश यादव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें