गोरखपुर।
चौरीचौरा इलाके के राघोपुर गांव में हलवाई संजय साहनी की हत्या दोस्त अनिल राजभर ने देवराज के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने हत्या के 24 घंटे के भीतर एक आरोपी देवराज उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। फरार आरोपी अनिल की तलाश में पुलिस दबिश दी रही है। पूछताछ में पता चला कि शराब पीने के दौरान ही पुरानी बात को लेकर संजय और अनिल के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही असल वजह सामने आने की बात बोल रही है।
एसपी नार्थ गणेश साहा ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। एसपी ने बताया कि हत्या के बाद ही पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लग गई थी। घटनास्थल से ही साफ हो गया था कि एक से ज्यादा लोगों ने हत्या की है। पुलिस ने संदेह के आधार पर मोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना में शामिल होने की बात कबूल कर ली। देवराज ने बताया कि अनिल ने उसे फोन कर बुलाया था और फिर शराब पीने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद देवराज के साथ मिलकर पत्थर से उसके सिर पर प्रहार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद फरार हो गए थे। पुलिस अब मुख्य अभियुक्त की तलाश में दबिश दे रही है।
.......
जान की दुहाई मांगता रहा संजय
पुलिस से पूछताछ में देवराज ने बताया कि घटना के दौरान संजय जान की दुहाई मांगता रहा। पहले उसके साथ मारपीट की गई। जब पत्थर लाया जा रहा था तो वह पैर पकड़कर जान की दुहाई मांगने लगा। इस पर भी दोस्तों को रहम नहीं आया और निर्मम हत्या कर डाली।