फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरीचौरा एक्सप्रेस के एसी कोच में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। चौरीचौरा एक्सप्रेस के एसी कोच से इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की छात्रा और पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय की बेटी रश्मिका व तीन अन्य यात्रियों के बैग चोरी हो गए। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस बोगी में चोरी हुई, उसमें एस्कार्ट टीम भी मौजूद थी। रश्मिका व अन्य यात्रियों की तहरीर पर जीआरपी ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, रश्मिका ने रेलमंत्री और महाप्रबंधक को ट्वीट कर घटना की जानकारी दे दी है, जिसके बाद विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

कौवाबाग रेलवे कालोनी की रश्मिका राय इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में लॉ अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। दशहरा की छुट्टी में वह चौरीचौरा एक्सप्रेस के एसी 2 बोगी के ए वन कोच के 41 नंबर बर्थ पर सफर कर रही थीं। कैंट स्टेशन पर रश्मिका की नींद टूटी तो उन्होंने देखा कि उनका बैग गायब है। उन्होंने आसपास के यात्रियों को इसकी जानकारी दी। अन्य यात्रियों ने जब सीट के नीचे अपने बैग चेक किए तो दो अन्य के भी सामान गायब मिले। एसी कोच में ही सफर कर रहे एक यात्री ने देवरिया में नींद टूटने पर बैग गायब होने की सूचना दी। रश्मिका ने बताया कि बैग में उनकी किताबें, मार्कशीट, कपड़े आदि थे। रश्मिका के अलावा तीन अन्य यात्रियों ने भी चोरी की तहरीर दी है। रश्मिका की तहरीर पर गोरखपुर जीआरपी और दो यात्रियों की तहरीर पर कैंट छावनी व देवरिया में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें