फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर पालन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
खोराबार इलाके के रामनगर करजहां में पुलिस टीम पर हमला कर भाग रहे हिस्ट्रीशीटर पालन राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसपर गोरखपुर के अलावा राजस्थान में लूट और हत्या की कोशिश जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस ने पालन के पास से देसी तमंचा और खोखा बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम को एसएसपी ने पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

सीओ कैंट अभिषेक सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस टीम अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रामनगर करजहां पुल के नीचे एक संदिग्ध दिखाई पड़ा। शक होने पुलिस ने पूछताछ की तो फायरिंग कर वह भागने लगा। खुद को बचाते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान गोला के बनकटा निवासी पालन राय उर्फ जितेंद्र राय के रूप में हुई। पुलिस ने फायर किया गया खोखा और तमंचा बरामद कर लिया है। सीओ के मुताबिक पालन पर खोराबार में तीन, गोला में 11, चौरीचौरा में एक, बड़हजगंज में दो और राजस्थान के वासनी जोधपुर थाने में हत्या की कोशिश, लूट, आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में खोराबार थानेदार गिरिजेश कुमार तिवारी, उप निरीक्षक प्रेम चंद्र यादव, सिपाही तेज सिंह, मकसूद अहमद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें