फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहजनवां में युवक की सिर कूंचकर हत्या

Sun, 18 Nov 2018 09:51 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां (गोरखपुर)। मोबाइल के लिए हुए विवाद में देवापार डुगडुइया गांव के पास सचिन (18) की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह गांव के पास शव मिनने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सीओ रोहन प्रमोद बोत्रे फोर्स के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


देवापार निवासी जोगी प्रसाद का पुत्र सचिन मजदूरी कर जीवन यापन करता था। भाई राहुल के मुताबिक शनिवार की दोपहर तीन बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। इसके बाद वह घर से निकल गया। देर रात तक घर न लौटने पर उसकी तलाश की गई मगर कुछ पता नहीं चला। मोबाइल भी स्विच ऑफ था।

इस बीच दूसरे दिन रविवार की तड़के गांव के पास उसका शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और घर वाले मौके पर पहुंच गए। सचिन के सिर पर ईंट से प्रहार किया गया था। शव के आसपास खून फैला था। पास में ही खून से लथपथ ईंट भी पुलिस को मिली। पुलिस ने भाई राहुल की तहरीर पर सुनील और जयहिंद के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें