फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में भरे पानी में डूबने से चार किशोर की मौत

Sat, 14 Jul 2018 01:35 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर किशोरों के घरवालों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके के रामपुर नयागांव बंधे के पास खोदे गए गड्ढे में नहाने के दौरान चार किशोर डूब गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उनको बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना से किशोरों के घरों में चीख-पुकार मच गई। मिट्टी निकालने के लिए खनन माफिया की ओर से गड्ढे को खोदवाया गया है।
विज्ञापन

गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी स्वर्गीय अकरम का 15 साल का बेटा रहमत अली उर्फ निहाल, स्वर्गीय बजीउल्लाह का 13 साल का बेटा आमिन, फैजुल्ला का 14 साल का बेटा उज्जैर, मुस्तकीन का 14 साल का बेटा पिंकू मोहल्ले के ही रमजान, फैजान, अरसद, राहिल और साहिल के साथ नयागांव स्थित बंधे के पास पहुंचे। वे वहां अवैध तरीके से मिट्टी खनन से जगह-जगह बने गड्ढों में भरे पानी में नहाने गए थे। पुलिस के मुताबिक पिंकू, निहाल, उज्जैर और आमिन नहा रहे थे। अन्य साथी किनारे बैठे थे। पिंकू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक कर तीनों उस ओर बढ़े। फिर चारों किशोर डूब गए। बाहर मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया। आसपास कोई दिख नहीं रहा था। वे बंधे की तरफ भागे। वहां मौजूद लोगों के जरिए पुलिस को सूचना दी गई।

थानेदार सिपाहियों के साथ पानी में उतरे

किशोरों के डूबने की सूचना पर उन्हें समय से कोई बचाने नहीं पहुंचा था। उसी बीच थानेदार और सिपाही पहुंच गए और खुद ही पानी में कूद पड़े। एक-एक कर चारों किशोरों को बाहर निकाला। दो की सांस चलने की भी बात कही गई। पुलिसकर्मी गाड़ी में लेकर उन्हें अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन किशोरों की भी जान नहीं बचाई जा सकी।

मां-बाप का इकलौता बेटा था निहाल

डूबकर मरे चार किशोरों में दो के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। निहाल मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। मां सुग्गी ही उसे पाल रही थीं। निहाल मौलाना आजाद इंटर कॉलेज का छात्र था। वहीं आमिन के पिता का भी इंतकाल हो चुका था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। जबकि उज्जैर तीन भाइयों में बड़ा था। उसके पिता फैजुल्ला सऊदी अरब कमाने गए हैं। पिंकू दो भाइयों में बड़ा था। पिता मुस्तकीन घर पर रह कर मजदूरी करते हैं।

अवैध खनन के गड्ढे, एक को बचाने में बाकी भी डूबे

एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में एक-एक कर चारों किशोर गहरे पानी में चले गए। पिंकू को बचाने निहाल गया और वह खुद डूबने लगा। उसे डूबता देख उज्जैर चला गया और फिर तीनों ही डूबने लगे तो आमिन पहुंच गया। देखते ही देखते चारों की डूबने से मौत हो गई। बंधे से लेकर नदी के बीच तक काफी खनन किया गया है, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बीते दिनों बरसात के बाद से गड्ढों पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें