भटहट। महिला ने शुक्रवार की शाम को पुलिस को लूट की सूचना दी। उसने मुताबिक घटना गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में आनंद चौक चौराहे पर हुई थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि साथ चलने की जिद कर रहा प्रेमी उसका बैग लेकर चला गया था। प्रेमी से विवाद के बाद महिला ने लूट की सूचना दी थी।
पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने भटहट टैक्सी स्टैंड से 100 नंबर पर कॉल कर बैग लुट जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे गुलरिहा थाने के प्रभारी निरीक्षक जयदीप कुमार वर्मा ने महिला से पूछताछ की। फिर पता चला कि मामला प्रेमी प्रेमिका के बीच विवाद का है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीन बच्चों की मां गीडा में एक कंपनी में काम करती है। उसका प्रेम संबंध पनियरा इलाके के युवक से है। प्रेमी से मिलने वह पनियरा गई थी। वहां से गीडा के लिए लौट रही थी। दूसरी ओर प्रेमी उसे गीडा नहीं जाने देना चाहता था। वह साथ चलने के लिए कह रहा था। प्रेमिका जब उसकी बात नहीं मानी तो वह टैक्सी स्टैंड से प्रेमिका का बैग लेकर चला गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रेमी ने महिला का बैग पनियरा थाने में जमा कर दिया है।