फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुआ बीनने गए बालिका से रेप

Sat, 07 Apr 2018 07:46 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
minor rape
विज्ञापन
गगहा इलाके के एक गांव की 12 साल की बालिका के साथ रेप का मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक पर रेप का है। पुलिस ने आरोपी विक्की गोस्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़ित बालिका को डॉक्टरी जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार की दोपहर 12 बजे की है। 12 साल की बालिका अपने छोटे भाई के साथ गांव में ही महुआ बीनने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आए विक्की गोस्वामी ने बालिका के भाई को पानी लेने के लिए गांव में भेज दिया और बालिका के साथ मनमानी की। बालिका की मां का देहांत हो चुका है। उसके पिता ऑटो चलाकर जीवन यापन करते हैं।

शुक्रवार की रात पिता के लौटने पर बालिका ने आपबीती बताई। उसके बाद पिता ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़िता को थाने लाई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने विक्की के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को बालिका को डॉक्टरी जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें