फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज लोभियों ने मां-बेटे को जिंदा जलाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज लोभियों ने मां-बेटे को जिंदा फूंका, मौत
विज्ञापन


सादुल्लाहनगर-बलरामपुर। दहेज में बाइक, सोने की चेन व एक लाख नकदी न मिलने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता व उसके डेढ़ साल के मासूम बेटे को जला दिया। मां-बेटे की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतका के भाई ने पति, जेठ, ससुर व जेठानी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

पुलिस को दी गई तहरीर में सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर पट्टी निवासी महेश कुमार ने कहा है कि उसने अपनी बहन सुंदरा देवी(25) की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व ग्राम सहजौरा निवासी किशोरी लाल के साथ की थी।
विज्ञापन


ससुराल के लोग दहेज में बाइक, सोने की चेन व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। सोमवार को बहन ने फोन करके कहा था कि दहेज के लिए पति व ससुराल के लोगों ने मारा है। मैं मौके पर पहुंचा तो बहन के घर वालों ने मुझे अपमानित करके भगा दिया।

मंगलवार सुबह सुंदरा के घर वालों ने बताया कि वह तथा उनका डेढ़ वर्षीय बेटा विवेक बुरी तरह से जल गए हैं। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जिला अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। महेश का आरोप है कि बहन के ससुरालीजनों ने दहेज के लिए मां-बेटे को जिंदा जलाकर मार डाला है।

वहीं मृतका के जेठ रोशनलाल ने बताया कि सुंदरा देवी खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर जल गई है। विवेक भी मां के पास था इसलिए वह भी जल गया। महेश के आरोप झूठे है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाहनगर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मृतका क भाई महेश ने पति किशोरीलाल, ससुर लखीचंद्र, जेठ रोशनलाल व जेठानी नाम अज्ञात के खिलाफ बहन व भांजे को दहेज के लिए जलाकर मार देने की तहरीर दी है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें