फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रनेता हत्याकांड के फरार आरोपी के घर कुर्की

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हो गई थी सौरभ की हत्या की घटना। - फोटो : Amar Ujala / File photo
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
एसएसपी आवास के पास छात्रनेता सौरभ पांडेय की गोली मारकर हत्या करने के फरार आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। आरोपी सुनील यादव के घर का एक-एक सामान उठाने के साथ ही पुलिस ने खिड़की, दरवाजे के पल्ले तक उखाड़ लाई। पुलिस की कार्रवाई को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। पुलिस फरार अन्य आरोपियों के घर की कुर्की करने की तैयारी में है। कैंट इंस्पेक्टर का कहना है कि अन्य फरार आरोपी की 82 की कार्रवाई हो गई है, जल्द ही कुर्की का आदेश मिल जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि पांच फरवरी 2017 को एसएसपी आवास के पीछे रहने वाले छात्रनेता सौरभ पांडेय की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। पुलिस ने मामले में सौरभ के भाई की तहरीर पर विक्की यादव, उसके भाई सुनील यादव, बृजेश सिंह, महेंद्र यादव, छोटू के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने विक्की और बृजेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था लेकिन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। कोर्ट में कैंट पुलिस ने कुर्की के लिए प्रक्रिया की थी। आदेश मिलने के बाद पुलिस ने सुनील यादव के घर की कुर्की की। कैंट इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों के घर की कुर्की की तैयारी चल रही है। जल्द ही कोर्ट का आदेश मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें