फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सिंचाई कर्मचारी के घर दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के लच्छीपुर सिंचाई विभाग कॉलोनी में रिटायर्ड कर्मचारी गिरजा शंकर सिंह के मकान में पीछे के रास्ते घुसे चोरों ने 50 हजार की नकदी समेत दो लाख के जेवरा चुरा ले गए। इलाके में एक महीने के भीतर यह पांचवीं चोरी है। शुक्रवार की सुबह नींद खुलने के बाद घर का सामान बिखरा देखकर घरवालों को चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। चिलुआताल प्रतिनिधि के मुताबिक सिंचाई विभाग कॉलोनी में गिरजा शंकर सिंह बेटे अनिल सिंह व बहू के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात बेटा बहू अपने कमरे में सोए हुए थे। चोर के पीछे से सेंध लगाकर घर में दाखिल हो गए और बड़े बारीकी से पूरे घर को खंगाल डाला। कमरे के अंदर सो रहे बेटे बहू को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। शुक्रवार की सुबह जब नींद खुली और घर का सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। घर की अलमारी का ताला खुला था और उसमें रखा 50 हजार रुपया, डेढ़ लाख के जेवरात चोरी हो चुके थे। परेशान घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें