फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन में शामिल किशोरी से छेड़खानी, पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

Sun, 11 Nov 2018 12:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन में शामिल होने गई किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीच-बचाव करने पर एक ग्रामीण के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, धमकी और पॉक्सो एक्ट के धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन


पिपराइच के एक गांव से शुक्रवार को लोग लक्ष्मी प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। विसर्जन देखने के लिए गांव की एक किशोरी भी गई थी। आरोप है कि वहां पर कुछ युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगे। एक ग्रामीण के विरोध करने पर मनबढ़ों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। रविंद्र, अरविंद, फागू और विपिन के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर गहने चुराने के आरोप में गिरफ्तार

खोराबार गांव के नामी सिंह टोले पर शुक्रवार रात एक युवक ने मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर गहने चुरा लिया। खटपट की आवाज सुनकर पास की एक महिला के जगने पर युवक फरार हो गया। महिला ने युवक को पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह महिला के पति मोहन विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने गांव के रामबरन टोला निवासी आरोपी बब्बन यादव पर प्रतिमा तोड़ने और चोरी के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें