फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर जबरन भीख मांगती महिलाएं पकड़ी गईं

Mon, 10 Sep 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर खड़ी गाड़ियों में यात्रियों से जबरन भीख मांगने वाली और गुटखा बेचकर गंदगी फैलाने के आरोप में रेलवे पुलिस ने पांच महिलाओं को पकड़ा। यात्रियों की शिकायत पर कार्रवाई के लिए रेलवे की ओर से विशेष टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन



प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त, लखनऊ के आदेश पर गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी गाड़ियों में यात्रियों से भीख मांगते हुए तथा जबरन वसूली करने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए सुभाष प्रसाद की अगुवाई में चार महिला सिपाहियों की टीम गठित की गई है। टीम को सूचना मिली कि ट्रेन में महिलाएं जबरन भीख मांग रही हैं और कुछ गुटखा बेच रही हैं।

शाम 6:25 बजे टीम पहुंची और महिलाओं को पकड़ा। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान सिंचाई विभाग के पास रहने वाले रवि की पत्नी गीता, डुमरी निवासी ममता, आरती, गोरखनाथ निवासी लक्ष्मी, हुमायूंपुर निवासी अमीर निशा के रूप में हुई। सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें