फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे ने शिक्षिका से की छेड़खानी

Sat, 19 May 2018 01:44 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर । छात्रसंघ चौराहे पर शुक्रवार को शोहदे ने शिक्षिका से छेड़खानी की और हाथ पकड़कर जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगा। शोर मचाने पर राहगीरों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और छेड़खानी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और सहजनवां के एक विद्यालय में पढ़ाती है। साल भर पहले वह फार्म भरने के लिए संतकबीरनगर गई थी। वहीं दुकानदार संतोष चौरसिया ने मदद के बहाने उससे जान-पहचान बढ़ा ली। आरोप है कि इसके बाद कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर संतोष ने शिक्षिका की आपत्तिजनक तस्वीर बना ली और उसे ब्लैकमेल कर रहा था। शिक्षिका के दूरी बनाने पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दे रहा था।

शुक्रवार की दोपहर शिक्षिका शहर में खरीदारी करने करने आई थी। छात्रसंघ चौराहे पर बस से उतरते ही संतोष ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने के साथ ही विश्वविद्यालय की चहारदीवारी की तरफ खींचकर ले जाने लगा। शोर मचाने पर पहुंचे राहगीरों ने आरोपी संतोष को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर कैंट मनोज पाठक ने बताया कि संतोष के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें