फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में छात्र की मौत

Sun, 04 Mar 2018 09:09 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस और इनसेट में छात्र की फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पीपीगंज में जवाहर नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में कक्षा 11 के छात्र शैलेश कुमार यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह शिवालिक हॉस्टल की छत पर गया था, जहां हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और छत से नीचे गिर गया। आननफानन में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर पीपीगंज पुलिस ने भी स्कूल पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


गुलरिहा के सोनराइच गांव निवासी राजेंद्र यादव का 16 वर्षीय बेटा शैलेश यादव नवोदय विद्यालय में 11वीं का छात्र था। वह उदयगिरी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। रविवार शाम पांच बजे के करीब करंट लगने पर वह छत से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, पहले तो स्कूल प्रशासन की ओर से इसे छिपाने की कोशिश की गई लेकिन खबर फैलने पर स्कूल प्रशासन ने छत से गिरने को मौत की वजह बताया। पुलिस के पहुंचने के बाद स्कूल की ओर से भी करंट से मौत की बात स्वीकार कर ली गई। साथी छात्रों ने बताया कि वह दो मंजिल के शिवालिक छात्रावास की छत पर गया था और इसी दौरान छत के पास से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और नीचे गिर गया।
विज्ञापन


भाई बहनों में बड़ा था शैलेश
शैलेश का एक भाई अखिलेश और तीन बहनें सविता, शालू, साधना हैं। वह इन सबसे बड़ा था। शनिवार को उसकी पिता से फोन पर बात भी हुई थी। परिवार वालों ने बताया कि घटना के बाद स्कूल की ओर से उन्हें सूचना दी गई। वह पांचवीं से ही नवोदय में पढ़ रहा था। पिता मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं।

शैलेश का दोस्त अमित बेहोश
हादसे से क्लास में साथ पढ़ने वाले शैलेश के दोस्त अमित की तबीयत अचानक खराब हो गई। शैलेश के मौत की खबर सुनते ही वह बेहोश हो गया। उसे आननफानन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

आज से होनी है परीक्षा, छात्र घबराए
जवाहर विद्यालय में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा सोमवार से होनी है। इसे लेकर छात्र तैयारी कर रहे थे लेकिन इसी बीच शैलेश की मौत की खबर से सभी घबरा गए हैं। सभी छात्र दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें