फरीदाबाद की सेक्टर 55 थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी को पड़ोस में ही रहने वाले 17 वर्षीय किशोर ने हवस का शिकार बना डाला। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर 55 थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार की 13 वर्षीय बेटी सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर उसे खेलने के बहाने अपने साथ ले गया।
सुनसान जगह पर जान से मारने की धमकी दे किशोरी से यौन हिंसा की और उसे छोड़ कर भाग गया। रोती बिलखती घर पहुंची किशोरी ने मां को आपबीती सुनाई। एसएचओ सेक्टर 55 ने बताया कि मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है, आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। ब्यूरो