फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में युवक ने लगाई फांसी

Thu, 11 Jan 2018 01:22 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल के कमरे में फंदे से लटकती हुई लाश मिली। कमरा भीतर से बंद होने और सामान के साथ मिले पत्र का हवाला देकर पुलिस मामले को खुदकुशी बता रही है। युवक कानपुर के जीएसवीएम कॉलेज का जूनियर डॉक्टर था। मौके पर मजिस्ट्रेट ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

घटना के केंद्र में हैं मेरठ में गढ़ रोड स्थित राजनगर कॉलोनी निवासी शंकर लाल के पुत्र रॉबिन कुमार (30)। होटल सनराइज के रिकॉर्ड के मुताबिक आठ जनवरी की शाम करीब 5.30 बजे रॉबिन ने होटल में कमरा लिया था। उन्हें कमरा संख्या 111 में ठहराया गया था। अगले दिन मंगलवार को पूरे दिन कमरा बंद रहा, जबकि शाम को कुछ देर के लिए रॉबिन बाहर चहल-कदमी करने निकले थे। बुधवार को आधा दिन गुजरने के बाद भी कमरा नहीं खुला। इस बीच सफाई की जरूरत पर स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। संयोग से दरवाजे में सुराख था, जिससे आंख सटाकर देखने रॉबिन का शरीर पंखे से बंधे फंदे पर लटका नजर आया। होटल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को उतारकर कमरे में की जांच की। पुलिस के मुताबिक कमरे से रॉबिन के मोबाइल फोन, आधार कार्ड के अलावा सुसाइड नोट जैसी शैली में लिखा पत्र मिला है। फोन का कीपैड लॉक होने और पासवर्ड न मिलने से फोन की डिटेल अभी नहीं जांची जा सकी है। इस बीच उसी फोन पर आई रॉबिन के दोस्त की कॉल के जरिए उसके घर वालों को जानकारी दे दी है। उनके बृहस्पतिवार सुबह तक गोरखपुर पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस ने इसे खुदकुशी की घटना बताया है लेकिन कमरे से सुसाइड नोट मिलने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक पत्र में लिखा है कि अपनी जिंदगी से तंग आकर खुदकुशी कर रहा हूं, इसमें किसी का दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें