फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 सिपाहियों के नौकरी पर सेवानिवृति का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
मंडलीय कारागार में तैनात 26 पुलिस वालों की नौकरी पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति का खतरा मंडराने लगा है। जेल प्रशासन ने 50 की उम्र पार कर चुके सिपाहियों की फिटनेस की जांच कराई है। अब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जो शासन के पास भेजी जाएगी। माना जा रहा है कि मेडिकल रिपोर्ट में अनफिट पाए जाने वाले सिपाहियों को रिटायर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

50 साल से ज्यादा के सरकारी कर्मचारियों पर प्रदेश सरकार ने सख्ती की है। सरकार ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई का आदेश दिया है जो अनफिट होने से सरकारी दफ्तरों में आते तो है लेकिन काम नहीं करते हैं। इसके बाद से ही सभी सरकारी विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। 31 मार्च तक 50 की उम्र पार कर चुके कर्मचारी और अधिकारियों को स्वास्थ्य जांच के दायरे में रखा गया है। इसी के तहत जेल के 26 सिपाहियों की सूची तैयार की गई है। इनमें 14 हेड जेल वार्डर हैं, दो चतुर्थश्रेणी के कर्मचारी और दस जेल वार्डर हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में इनका मेडिकल कराया गया। जांच के बाद से ही जेल में उम्रदराज पुलिस वालों में नौकरी को लेकर दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें