फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरीचौरा में युवती से गैंगरेप

Mon, 03 Jul 2017 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन
इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में कोल्ड ड्रिंक्स में नशा देकर एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल व एक स्टाफ को हिरासत में ले लिया है, लेकिन घटना को संदिग्ध मानकर पुलिस ने अभी किसी पर केस दर्ज नहीं किया है। एसओ रामशीष सिंह यादव ने बताया कि दो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। युवती की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन


चौरीचौरा कस्बे के डुमरी खास स्थित एक निजी स्कूल में कुछ दिन पहले टीचर की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा गया था। इसके लिए एक युवती ने भी आवेदन किया था। सोमवार को वह स्कूल में इंटरव्यू के लिए गई थी। स्कूल की छुट्टी होने तक युवती को रोके रखा गया। आरोप है कि इस दौरान प्रिंसिपल ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिला दिया। नशे का असर होते ही प्रिंसिपल, मैनेजर और स्टाफ ने बारी-बारी उसके साथ रेप किया। होश में आने पर युवती ने इसकी सूचना मोबाइल फोन से पुलिस को दी। गैंगरेप की सूचना पाकर तत्काल पुलिस स्कूल पहुंच गई। एसओ चौरीचौरा ने बताया कि प्रिंसिपल राजेश कुमार पासवान, एक कर्मचारी अभिमन्यु को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि प्रबंधक झीनक फरार हो गया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
  कहीं गवाह को तोड़ने का दबाव तो नहीं गोरखपुर। इलाके में कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की पेट्रोल डालकर हत्या कर दी गई थी। इसमें प्रिंसिपल, मैनेजर और टीचर गवाह हैं। गैंगरेप की इस घटना को गवाह को तोड़ने के लिए दबाव बनाने से जोड़कर भी देखा जा रहा है। घटना के बाद इस बात की भी चर्चा तेज है। बहरहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें