फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शातिर शूटरों को एसटीएफ ने दबोचा

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शूटर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
एसटीएफ गोरखपुर यूनिट ने आजमगढ़ के कनैला पुल के पास से तीन शातिर शूटरों को दबोचा है। तीनों एक ब्लॉक प्रमुख की हत्या और लूट की साजिश बना रहे थे। गत दिनों भी इन लोगों ने आजमगढ़ के आसपास हत्या और लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। कुशीनगर में शैलेंद्र सिंह की हत्या में भी इसमें से दो शूटर शामिल थे। तीनों को अतरौलिया थाने में रखा गया है। शूटरों को पकड़ने वाली टीम को वाराणसी आईजी ने 15 हजार का नकद पुरस्कार दिया है।
एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक के आदेश पर गोरखपुर की टीम जांच में लगी थी। मुखबिर के जरिए एसटीएफ को कनैला पुल के पास तीन शातिर शूटर के होने की जानकारी मिली। गोरखपुर से इंस्पेक्टर अशोक सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, दरोगा भानू प्रताप सिंह, अभिमित तिवारी, संतोष सिंह, यशवंत सिंह, महेंद्र सिंह, रमेश यादव रवाना हो गए। टीम को अतरौलिया बाजार के कुनैला पुल के पास तीन संदिग्ध दिखाई दिए और घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान आजमगढ़ के अतरौलिया के पकड़ी निवासी राहुल यादव, नीरज यादव और अंबेडकरनगर के जैतपुर थाने के अज्जमलपुर के अंकुर यादव के रूप में हुई। नीरज और राहुल कुशीनगर के कप्तानगंज में हुए शैलेंद्र सिंह की हत्या में भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
इन वारदातों को नीरज और राहुल ने दिया अंजाम
- थाना कप्तानगंज, कुशीनगर में शैलेंद्र सिंह की हत्या
- थाना अतरौलिया में श्याम बिहारी चौबे की हत्या
- 2016 में थाना अतरौलिया के अशोक सेठ से 30 लाख की लूट
- अतरौलिया बाजार में कपडे़ के दुकानदार विजय की हत्या
- थाना सिधारी अंतर्गत राहुल प्रेक्षागृह के सामने दवा विक्रेता के घर में लूट
- थाना जीयनपुर के अंजान शहीद में 10 दिन पहले डेढ़ लाख की लूट
...
रामजीत यादव गैंग के हैं सदस्य
पकडे़ गए सभी अभियुक्त रामजीत यादव गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। श्याम बिहारी चौबे हत्याकांड में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने नीरज यादव पर पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें