फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बैंक की तिजोरी तोड़कर 9.57 लाख की चोरी

Wed, 26 Jun 2019 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा। भोपा बाजार स्थित फिनो पेमेंट्स बैंक की तिजोरी तोड़कर 9 लाख 57 हजार रुपये की चोरी हो गई। सोमवार को बैंक खुलने के बाद इसकी जानकारी कर्मचारियों को हुई। पुलिस ने सर्विस ऑफिसर प्रगति कुमार मिश्रा की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को एसपी नार्थ अरविंद पांडेय और सीओ सुमित शुक्ला ने भी मौके पर पहुंचकर बैंक में लगे सीसी टीवी कैमरे की मदद से जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


भोपा बाजार स्थित फिनो पेमेंट्स बैंक के कर्मचारी शुक्रवार को बैंक बंद कर चले गए थे। शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने की वजह से कर्मचारी नहीं आए थे। सोमवार की सुबह जब बैंक कर्मी आए तो देखा की गेट का ताला टूटा है और अंदर तिजोरी तोड़कर उसमें रखी नकदी चोर चुरा ले गए है। इसके बाद बैंक के आला अफसरों को इसकी जानकारी दी गई। विधिक सलाह के सोमवार की देर शाम थाने में घटना की जानकारी देकर केस दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन का रही है। एसपी नार्थ ने बताया कि पुलिस टीम लगी है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें