फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक पूरा करने के लिए युवक ने की थी लूट, गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2019 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर पुलिस ने महिला का पर्स लूटने के आरोप में बौलिया रेलवे कॉलोनी निवासी आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से महिला से लूटे गए पांच सौ रुपये, चेन और फोटो को बरामद किया है।
विज्ञापन


सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह बौलिया कॉलोनी के पास से पकड़ गया युवक बीए का छात्र है। उसके पिता रेलवे में कर्मचारी हैं। पुलिस को उसने बताया कि मंहगे शौक को पूरा करने के लिए उसने लूट की घटना को अंजाम दिया था।
21 जून की शाम को पैदल जा रही महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार युवक फरार हो गया था। पर्स में करीब दो हजार रुपये व कुछ सामान था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

नौसड़ से दो चेन स्नेचर पकड़े गए

गोरखपुर। पुलिस ने रविवार की सुुुबह महिलाओें के साथ चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को नौसड़ के पास से पकड़ा गया। उनकी पहचान इलाके के मझवार निवासी प्रदीप कुमार और सुग्रीव के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के पास से एक चेन भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें