फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी बदमाश हरिओम कश्यप गिरफ्तार

Tue, 18 Jun 2019 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
police arrest
विज्ञापन
गोरखपुर। एसटीएफ और गगहा पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार की सुबह 25 हजार के इनामी बदमाश हरिओम कश्यप उर्फ नाटे को गिरफ्तार कर लिया। उस पर गैंगेस्टर, लूट, चोरी और हत्या के प्रयास के करीब 18 से ज्यादा केस दर्ज हैं। 26 जनवरी 2019 की सुबह वह गगहा थाने से हथकड़ी समेत फरार हो गया था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

झंगहा के बौठा निवासी हरिओम कश्यप को 25 जनवरी को लोगों ने पकड़कर गगहा पुलिस को सौंपा था। 26 जनवरी की सुबह हरिओेम थाने के लाकअप से फरार हो गया। तभी से पुलिस इनाम घोषित कर उसकी तलाश कर रही थी। पांच महीने बाद सोमवार की सुबह एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने उसके पास से एक असलहा और कुछ कारतूस भी बरामद किया है।

पुलिस पर फायरिंग का भी है आरोपी

11 अगस्त 2018 को झंगहा और खोराबार पुलिस ने मोतीराम अड्डा में हुए मुठभेड़ में हरिओम को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में हरिओम की गोली से एक दरोगा और एक सिपाही घायल हुए थे। वहीं पुलिस की गोली से हरिओम भी घायल हुआ था, उसके पैर में गोली लगी थी। उस समय भी उसपर पच्चीस हजार का इनाम था। इसके पहले भी हरिओम दो बार जेल जा चुका था। अभी एक माह पहले झंगहा में हुए मुठभेड़ में हरिओम पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग गया था।
विज्ञापन



नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें