झंगहा। दो हजार कीमत की बैट्री के चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। झंगहा पुलिस ने एसएसपी की सख्ती के बाद कार्रवाई की है।
घटना रविवार सुबह झंगहा इलाके के माईधिया पोखरे चौराहे के पास हुई थी। झंगहा के जंगल रसूलपुर निवासी राजेश ने तीन महीने पहले उसके घर से हुई बैट्री चोरी के आरोप में चौरीचौरा के भाऊपुर निवासी अमर को चौराहे पर पकड़ लिया। अन्य लोगों के साथ मिलकर पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई करने लगा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने सीओ चौरीचौरा को जांच सौंपी थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी राजेश निषाद और, विजय मद्धेशिया को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ झंगहा जेएन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।