फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली मोबाइल एसेसरीज बेचते छह गिरफ्तार

Sat, 15 Jun 2019 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
hathkadi
विज्ञापन
  • दाम ब्रांडेड का पर सामान नकली, छह गिरफ्तार
  •  मोबाइल एसेसरीज की सात दुकानों पर पुलिस ने की कार्रवाई, एक आरोपी भागा
  •  नकली 99 ईयरफोन, पांच यूएसबी केबल और 44 एडाप्टर बरामद
गोरखपुर। ब्रांडेड कंपनी का रैपर लगाकर नकली मोबाइल एसेसरीज बेचने में पुलिस ने छह दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। उनकी दुकानों से नकली 99 ईयरफोन, पांच यूएसबी केबल और 44 एडाप्टर भी बरामद हुए हैं। नकली सामान की बिक्री की शिकायत संबंधित कंपनी ने ही की थी। एप्पल कंपनी के जनरल मैनेजर हृदय नारायण मल्ल, कुलदीप सिंह और अमित कुमार मल्ल की जांच में नकली सामान दुकानों पर मिला था।

विज्ञापन

एसपी क्राइम आलोक वर्मा और सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि एप्पल कंपनी की ओर से नकली मोबाइल फोन एसेसरीज बेचे जाने की शिकायत मिली थी। कंपनी के जांच अधिकारियों की सूचना पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के दरोगा सादिक परवेज और कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात मियां बाजार रेती रोड स्थित फ्रैंड्स मोबाइल, संदीप मोबाइल, सुपर स्मार्ट मोबाइल, परफेक्ट मोबाइल, आरटीएच मोबाइल, यूनिक मोबाइल प्वाइंट और नईम संस इलेक्ट्रानिक पर छापा डालकर साहब आलम, संदीप कुमार, मोहम्मद अख्तर, जकी अहमद, नसीर और नसीम को गिरफ्तार कर लिया। सुपर स्मार्ट मोबाइल का दुकानदार मोहम्मद यूसूफ खान फरार हो गया।
 

पुलिस ने सभी दुकानों से 99 ईयरफोन, पांच यूएसबी केबल और 44 एडाप्टर बरामद किए जो एप्पल के डुप्लीकेट थे। पुलिस की पूछताछ में दुकानदारों ने बताया कि वे कंपनी के एसेसरीज को सस्ते में खरीद कर ब्रांडेड कंपनी के दाम पर ही बेचते थे। इससे उन्हें दूना से भी अधिक लाभ होता था। कंपनी की एसेसरीज की बिक्री पर असर पड़ा तो कंपनी ने जांच कराई और मामले का पर्दाफाश हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें