फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा तस्करी गिरोह के सप्लायर समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गांजा का धंधा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
शहर में सक्रिय गिरोह में कई दिव्यांग भी शामिल, पुलिस उनकी तलाश में जुटी
बिहार, बंगाल और मध्य प्रदेश से लाकर बेचते थे गांजा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गांजा तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को चिलुआताल पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दोनों के पास से साढ़े दस किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। दोनों में से एक दिव्यांग है। पुलिस के अनुसार शहर में गांजा का धंधा करने वाले इस गिरोह में और भी कई दिव्यांग शामिल हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में एसपी नार्थ अरविंद पांडेय और सीओ कैंपियरगंज रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि कई दिनों से गांजा तस्करी के बारे में सूचना मिल रही थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर चिलुआताल इंस्पेक्टर सूर्यभान सिंह और बरगदवा चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह की टीम ने बरगदवा चौराहा पर एक गुमटी से गांजा बरामद किया। पुलिस ने गांजा की सप्लाई करने वाले देवरिया के तरकुलवा बाजार निवासी हिमांशु द्विवेदी और चिलुआताल के मोहरीपुर निवासी सोमनाथ चौहान को गिरफ्तार किया। गुमटी सोमनाथ की थी। एसपी ने बताया कि दिव्यांग सोमनाथ फुटकर में पुड़िया बनाकर गांजा बेचता था। जबकि हिमांशु गांजा को बैग में रखकर अन्य अड्डों पर पहुंचाता था। उन्होंने बताया कि गिरोह के लोग बिहार, बंगाल व मध्यप्रदेश से गांजा लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें