फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए की कार से आया और बाइक लेकर फरार

Mon, 10 Jun 2019 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
  •  मोगलहा के पास पुरानी बाइक खरीदने आया था कार सवार
  •  पल्सर बाइक मालिक ने ओएलएक्स पर दिया था बेचने का विज्ञापन
  •  बाइक मालिक के बेटे को रास्ते में थप्पड़ मारकर उतार दिया था जालसाज
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के मोगलहा के पास रविवार को धोखाधड़ी की एक अजीब ही घटना सामने आई। पुरानी बाइक खरीदने आया कार सवार बाइक लेकर फरार हो गया। थोड़ी देर बाद जब बाइक मालिक ने कार चालक से शातिर के बारे में पूछा तो पता चला कि वह कार बुक करके आया और उसे किराया भी लेना था। ठगी का शिकार हुए वेद प्रकाश शुक्ल ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गुलरिहा के वेद प्रकाश के पास पल्सर बाइक थी। उसे बेचकर वह दूसरी बाइक खरीदने वाले थे। बाइक को वेब साइट ओएलएक्स पर डाला था। रविवार की दिन में एक शख्स ने फोन किया और बाइक खरीदने की इच्छा जताई। बातचीत करने के बाद थोड़ी देर में बाइक देखने के लिए आने की बात कही। 11:30 बजे के आसपास वह कार से वेद प्रकाश के घर पहुंचा और बाइक चलाकर देखने की इच्छा जताई। पहले तो वह इसके लिए तैयार नहीं हुए लेकिन जब देखा कि युवक चालक सहित कार वहीं छोड़ रहा है तो उसे टेस्ट ड्राइव करने दिया।

बाइक के पीछे युवक के साथ उन्होंने बेटे कुंदन को भी बिठा दिया। कुछ देर बाद कुंदन रोते हुए पैदल घर लौटा और बताया कि रेल विहार चौराहे पर उसे युवक ने जबरिया उतार दिया और भाग निकला। इससे सकते में आए वेद प्रकाश ने कार चालक को पकड़ लिया। कार चालक ने बताया कि युवक ने स्टेशन रोड से उसकी कार सिटी हॉस्पिटल से मरीज लाने के लिए बुक कराई थी। वह उसे बहाने से उनके घर पर लेते आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें