फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 दागी पुलिसकर्मियों के नाम काली सूची में दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लोगों से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मी चिह्नित किए जा रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर ऐसे दागी पुलिसकर्मियों की अलग से सूची तैयार की जा रही है। अब तक 42 पुलिसकर्मी चिह्नित किए गए हैं। जल्द ही इन पर कार्रवाई होगी। आगे भी पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन


एसएसपी दफ्तर में फरियाद के दौरान कई फरियादी पुलिस की बदसलूकी की भी शिकायतें करते हैं। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने पुलिसकर्मियों की शिकायतों से जुड़े प्रार्थनापत्र मिलने के बाद अपने स्तर से जांच करा रहे हैं। आरोप सही मिलने पर आरोपी पुलिसकर्मियों के नाम काली सूची में दर्ज किए जा रहे हैं। एसएसपी के अनुसार इस सूची में नाम आने के बाद विभागीय कार्रवाई के साथ ही ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि दागी पुलिसकर्मियों को महत्वपूर्ण जगह तैनाती न मिले, ताकि आगे किसी के साथ बदसलूकी न हो।
..

थाने में फरियादी न्याय के लिए जाता है। फरियादियों के बदसलूकी की शिकायतें सामने आने पर काली सूची तैयार कराई जा रही है। अब तक की जांच के बाद 42 पुलिसकर्मियों के नाम काली सूची में शामिल किए गए हैं। इन पुलिसकर्मियों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें