खोराबार (गाेरखपुर) । मंझरिया विस्टौल निवासी युवक ने सोमवार को एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता से मिलकर बताया कि उसके पिता यमुना को एक सिपाही थाने उठा लाया है। पुलिस ने उसे बिना किसी गुनाह के थाने पर बैठा रखा है। उसके पिता ने उक्त सिपाही से मछली लेने पर पैसा मांग लिया था। उधर स्थानीय पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग कच्ची शराब बेचता है। शिकायत के बाद एसएसपी ने सीओ को जांच सौंपी। एसएसपी के निर्देश पर सीओ कैंट प्रभात राय सोमवार की शाम थाने पहुंचे और आरोपों की जांच की।
मंझरिया बिस्टौल निवासी यमुना को थाने का एक सिपाही उठा कर थाने लाया और उसे पूरे दिन बैठाए रखा। यमुना के बेटे ने एसएसपी को बताया कि वे मछली बेचते हैं। उक्त सिपाही अक्सर उसकी दुकान से मछली लाते थे। रविवार की शाम भी वो मछली लाने पहुंचे। उनके पिता यमुना ने जब मछली का पैसा मांगा तो वे नाराज हो गए। सोमवार की सुबह पिता खेत में काम कर रहे थे, इस दौरान सिपाही पहुंचे और उनके पिता को थाने लेते गए।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।