गोरखपुर। खजनी इलाके के हुड़रा गांव में शादी समारोह में हो रही हर्ष फायरिंग में गोरखनाथ का शुभम घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल के पिता गुलाब की तहरीर पर आरोपी परमेश्वर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खजनी के हुडरा गांव निवासी रामनाथ चौहान की बेटी की मंगलवार को शादी थी। बरात गोरखनाथ इलाके से गई थी। समारोह में द्वारपूजा के दौरान आरोपी परमेश्वर ने असलहे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली वहां खड़े गोरखनाथ क्षेत्र के तुरहाबारी राजेंद्र नगर निवासी शुभम को लग गई। पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।