फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

सुभासपा नेता गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
भाई भी था गिरोह में शामिल, अन्य आरोपियों की भी तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चोरी की बाइक खरीदने और फिर उसे बेचने के आरोप में पुलिस ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रामप्रवेश राजभर और उसके चचेरे भाई सूरज को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा गैंग के अन्य सदस्यों की भी पुलिस ने सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाहपुर के बिछिया सिंहासनपुर निवासी रामप्रवेश राजभर को शुक्रवार की रात क्राइम ब्रांच और शाहपुर पुलिस ने हिरासत में लिया था। बाइक चोरी के आरोप में पुलिस रामप्रवेश से पूछताछ के बाद बाइक बरामद भी हो गई है। चोरी की बाइक बरामद होने के बाद आरोपी की पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली है। शनिवार की सुबह बड़ी संख्या में पड़ोसियों और समर्थकों ने थाने पहुंच कर पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया था। सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि रामप्रवेश की गिरफ्तारी की गई है। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें